रिपोर्ट : साहबराम : Navratri 2025: खेसारी लाल का भो ‘माई के झुलनवा’ नवरात्रि भजन हुआ रिलीज, बार-बार सुन रहे भगत
Laxman Singh Bisht
Navratri 2025: भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव ने इस नवरात्रि पर कई देवी गीत रिलीज किए हैं, जिसमें ‘खुश रख माई’, ‘माई महारानी आ गईली’ और ‘लेके थरिया’ समेत कई नाम शामिल हैं। अब उनकी इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। दरअसल, एक दिन पहले ही खेसारी का नया भोजपुरी देवी गीत ‘माई के झुलनवा’ रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है।
खेसारी का ‘माई के झुलनवा’ नवरात्रि देवी भजन आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बता दें कि इसे वेस्ट भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस नवरात्रि में उनका यह भजन हर तरफ भक्ति का माहौल बना रहा है। ‘माई के झुलनवा’ देवी गीत के शुरुआत में देखने को मिलता है कि खेसारी लाल यादव हारमोनियम लेकर मां की मूर्ति के आगे पंडाल में बैठकर उनकी आराधना करते हुए देवी गीत गाते नजर आ रहे हैं।
इस गाने को खेसारी ने गाया है और इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक अंजनि सिंह ने दिया है और डायरेक्शन की कमान पवन पाल ने संभाली है।
‘माई के झुलनवा’ गीत को सुनने के बाद यूजर कमेंट बॉक्स में इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि ये गाना दशहरा पर पक्का बजेगा। एक अन्य ने लिखा कि यह हुआ न देवी गीत। कुल मिलाकर लोग इस गाने की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन