रिपोर्ट : साहबराम : Haryana : हरियाणा को अगले महीने मिलेंगी 15 लो-फ्लोर AC बसें, जानें क्या रहेगा रूट
Laxman Singh Bisht
Haryana : हरियाणा के बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। पानीपत जिले को 2 अक्टूबर को 15 लो-फ्लोर एसी बसें मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी बस सर्विस में 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 15 और नई लो-फ्लोर एसी बस कनेक्ट की तैयारी चल रही है। इसके बाद शहर में सिटी बसों की संख्या 20 हो जाएगी। अभी 5 एसी लो-फ्लोर बसें हैं।
जो जीटी रोड पर सिवाह बस अड्डा से टोल प्लाजा तक चलती है। बसों की संख्या कम है इसलिए दिन में उसी के हिसाब से फेरे लगाती है।
अधिकारियों का कहना है कि 15 नई बसें आने के बाद शहर के अन्य रूटों को भी कवर किया जाएगा। जिसमें बरसत रोड, सेक्टर-13/17, सनौली रोड, असंध रोड मॉडल टाउन समेत अन्य रूट शामिल है। बस आने के बाद पानीपत में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बस किस-किस रूट पर चलाई जाए, यह प्रशासन तय करेगा।
संभावना जताई जा रही है कि नई बसें आने के बाद समालखा के चुलकाना के लिए भी पानीपत से बस सेवा शुरू की जा सकती है। इसके अलावा इसराना और मतलौडा के रूट पर भी चलाई जा सकती है।
बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर से पहले पंचकूला से रोडवेज अधिकारियों की एक टीम पानीपत आएगी, जो पानीपत पुराने बस अड्डे पर तैयार इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन को देखेगी। बसों को चार्ज करने के लिए 9 चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
बता दें कि 28 जनवरी 2024 से पानीपत में 5 ई-बस से सिटी सेवा शुरू की गई थी। जिसे लोगों ने पसंद किया है। एक साल 2 करोड़ 46 लाख 8 हजार 590 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात