रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के इन शहरों में सड़कें होगी चकाचक, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणावासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने शहरी अवसंरचना को नई दिशा देने के लिए 9 शहरों की प्रमुख सड़कों को अत्याधुनिक स्वरूप देने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बजट घोषणा के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 31 अक्तूबर तक सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे और अप्रैल 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, योजना के पहले चरण में झज्जर जिले के बहादुरगढ़, कैथल के कलायत व राजौड़, करनाल के नीलोखेड़ी और तरौरी, पंचकूला, सोनीपत के गोहाना और यमुनानगर के रादौर को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त दूसरे चरण में गुरुग्राम और फरीदाबाद की 100-100 किलोमीटर सड़कों को संवारा जाएगा। इसी तरह सभी नगर निगम क्षेत्रों में 50-50 किमी, नगर परिषदों में 10-10 किमी और नगर पालिकाओं में 5-5 किमी सड़कों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इस प्रकार प्रारंभिक चरण में ही करीब 1000 किलोमीटर सड़कें राइट ऑफ वे (ROW) के तहत विकसित होंगी।
जानकारी के मुताबिक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग इस परियोजना का कार्यान्वयन करेगा। योजना के तहत चिह्नित सड़कों को आकर्षक रूप दिया जाएगा। इनमें फुटपाथ, सजावटी स्ट्रीट लाइट, सड़क किनारे भवनों की एकरूपता और समुचित शहरी सौंदर्यीकरण शामिल है। जिन क्षेत्रों की सड़कें पहले लोक निर्माण विभाग के अधीन थीं, अब उनके संवर्धन का जिम्मा निकाय विभाग के पास है।Haryana news
विज्ञापन
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर