रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, सेना की भेजता था जानकारी
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपराध जांच शाखा (सीआईए) पुलिस ने जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आलीमेव गांव निवासी तौफिक (35) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ देशद्रोह समेत कई धाराओं में शहर थाना में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि सीआईए प्रभारी पी/एसआई दीपक ने की है। युवक पर भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग को भेजने का आरोप लगा है। Haryana news
जांच एजेंसियों के अनुसार, तौफिक भारतीय सेना की गतिविधियों और रक्षा तैयारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां वॉट्सऐप के जरिए साझा करता था। संवेदनशील जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक कर्मचारी को भेजता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से देशद्रोह से जुड़े कई सबूत भी बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी तौफिक साल 2022 में अपनी रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत एक कर्मचारी से हुई थी। इसके बाद दोनों वॉट्सऐप पर लगातार बातचीत करने लगे। तौफिक पिछले लंबे समय से सैन्य जानकारी भेज रहा था।Haryana news
विज्ञापन
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप