रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में मिड-डे मील घोटाला, जांच करने पहुंची CBI टीम
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। फतेहाबाद ज़िले में करीब एक दशक (10 साल) पहले मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि वर्ष 2014-15 के दौरान जिले के 13 सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम दर्ज की गई, जबकि मिड-डे मील उसी संख्या में तैयार किया गया। इस अनियमितता की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) बुधवार को टीम फतेहाबाद के गांव भिरडाना पहुंची और सरकारी स्कूलों के रिकॉर्ड खंगाले गए।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2014 से 30 सितंबर 2015 के बीच जिले से 1,400 से अधिक बच्चों के नाम काट दिए गए थे, लेकिन भोजन की मात्रा में कोई कमी नहीं की गई। इसी संदर्भ में CBI टीम ने भिरडाना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और प्राथमिक पाठशाला में करीब 3 घंटे तक दस्तावेज़ों की जांच की। इस दौरान टीम ने अभिभावकों और पूर्व छात्रों से भी बातचीत की गई।
ख़बरों की माने तो, जिले के कई अन्य स्कूल भी जांच के दायरे में हैं। इनमें भट्टकलों की राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जांडलवाला बागड़ का राजकीय हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं, जहां जांच पूरी हो चुकी है। गुरुवार, 25 सितंबर को टीम रतिया स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कन्या स्कूल का निरीक्षण करेगी।Haryana news
विज्ञापन
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात