रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने किया कर्मचारियों पर हमला, जाने पूरा मामला ?
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में शनिवार एक्स-रे रूम के बाहर रंजिशन तीन रेडियोग्राफर पर पांच-छह युवकों ने डंडों से हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड सहित छह युवकों ने तीनों पर जमकर डंडे बरसाए। मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जमा होते देखकर हमलावर भरे अस्पताल के बीच से फरार हो गए। इस मारपीट में रेडियोग्राफर मोहित, शज्जाद व अमित का इमरजेंसी में उपचार हुआ। Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, मोहित के सिर व शरीर पर अन्य जगह डंडे लगने पर वह एक्स-रे रूम में ही बेहोश हो गए थे। अमित की बाजू में डंडे लगे हैं। वहीं, शज्जाद की टांगों और सिर पर चोट के निशान हैं। शनिवार को सुबह अस्पताल के ही एक सिक्योरिटी गार्ड व तीनों रेडियोग्राफर की मारपीट हुई थी। आधे घंटे बाद ही सिक्योरिटी गार्ड व उसके साथियों ने तीनों पर हमला कर दिया। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि दोनों पक्षों ने अपनी तरफ से शिकायत दी है। इसी बीच करीब तीन घंटे तक अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं बंद रहीं।Haryana news
एक्स-रे रूम में चार रेडियोग्राफर अतुल, मोहित, शज्जाद और अमित की ड्यूटी थी। तभी अस्पताल का ही सिक्योरिटी गार्ड अमित मरीज का एक्स-रे करवाने के लिए आया था। इसी बीच आपसी बहस के बाद मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।