रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के CM सैनी ने पानीपत शहरी विधानसभा को दी करोड़ों रुपये की सौगात, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत शहरी विधानसभा वासियों को सौगात देते हुए पुराने औद्योगिक क्षेत्र को जीटी रोड से जोड़ने वाले 70 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज तथा 18 करोड़ 95 लाख से बनने वाले फायर स्टेशन केंद्र का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने भगवद् गीता चौक के लिए 50 लाख रुपये और पालिका बाजार पुनर्निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही, उन्होंने पानीपत में अपराधों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री आज पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल का भी उद्घाटन किया।
श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर बोलते हुए पानीपत में भूमि उपलब्धता होने पर ऑटो मार्केट बनाने, नाइट शेल्टर का निर्माण, नगर निगम के कर्मचारियों के रहने की जगह और पानीपत में स्लाटर हाउस आदि के निर्माण करवाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनके समर्पित जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति और अंत्योदय की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए जिला कार्यालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से देश में विभिन्न पखवाड़ा आयोजित किये जा रहे हैं और इस वर्ष भी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में हरियाणा प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर है।
शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि यह भाजपा का जिला कार्यालय श्याम कमल उनकी ग्रामीण विधानसभा में खुला है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी देन है जो की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज प्रदेश में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है और नॉनस्टॉप तीन गुना गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की गरीबी उन्मूलन की योजना के तहत अंत्योदय की भावना से काम किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो वादे रोजगार, विकास इत्यादि के लिए किए गए थे वह सभी पूरे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बहुत बड़ा बदलाव कर आमजन को भारी राहत दी है।
कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात