रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में सीएम फ्लाइंग टीम की बड़ी रेड, नकली पनीर और खोया किया जब्त
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। फेस्टिव सीजन के मद्देनजर, खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,000 किलोग्राम से अधिक नकली पनीर और खोया जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी सोमवार देर रात शहर के 12 से अधिक इलाकों में की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे बड़ी कार्रवाई फर्रुखनगर क्षेत्र में की गई। यहां झज्जर रोड बस अड्डे के पास एक पिकअप वाहन से लगभग 1000 किलोग्राम पनीर बरामद किया गया। वाहन चालक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में बताया कि पनीर पलवल के हथीन क्षेत्र से लाया गया था। जब्त किए गए पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग की छापेमारी की खबर मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। टीम ने झज्जर रोड स्थित यादव डेयरी पर छापा मारकर 700 किलोग्राम पनीर बरामद किया। छापे के वक्त डेयरी मालिक सोनू सिंह मौके पर मौजूद थे। वहीं, बस अड्डा रोड स्थित परवीन डेयरी में छापेमारी के दौरान टीम को 100 किलोग्राम पनीर और 60 किलोग्राम खोया मिला। इस दौरान दुकान मालिक धर्मपाल भी मौजूद थे। इन सभी उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार चौहान ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Haryana news
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।