रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार जिले के बरवाला नगरपालिका में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही और सफाई व्यवस्था में खामियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम ने वीरवार सुबह औचक निरीक्षण किया। जैसे ही टीम नगरपालिका कार्यालय पहुंची, कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कई अधिकारी व कर्मचारी ऑफिस पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ रेडक्रॉस हिसार के सचिव रविन्द्र लोहान, एसआई जितेंद्र और एचसी विजय मौजूद रहे।Haryana news
सीएम फ्लाइंग टीम ने नगरपालिका बरवाला के ड्यूटी रजिस्टर व अन्य रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। इस दौरान नगरपालिका सचिव प्रगति और पालिका अभियंता अनिल मोहिल ऑफिस में गैरहाजिर मिले। बाद में बताया गया कि वे स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लेकिन उन्होंने ऑफिस के मूवमेंट रजिस्टर में अपनी एंट्री दर्ज नहीं की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, वहीं लेखाकार नरेश कुमार और लिपिक सोमबीर छुट्टी पर पाए गए, लेकिन जांच में सामने आया कि उनकी छुट्टी किसी अधिकारी ने मंजूर नहीं की थी। जो लापरवाही मानी जा रही है। कर्मचारी ईश्वर सिंह कोर्ट में गए हुए थे, लेकिन उनकी भी मूवमेंट रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी। वहीं, बलराज बेलदार और बिमला माली ड्यूटी से पूरी तरह गैरहाजिर पाए गए। कुछ कर्मचारी देर से ऑफिस पहुंचे।Haryana news
विज्ञापन
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन