रिपोर्ट : साहबराम : Haryana : हरियाणा के IAS से हिमाचल के डिप्टी CM की बेटी की हुई सगाई, तस्वीरें वायरल
Laxman Singh Bisht
Haryana : हरियाणा के IAS अधिकारी सचिन शर्मा से हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री की सगाई हो गई है।
22 सितंबर को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी सगाई की। इसकी जानकारी मुकेश अग्निहोत्री ने खुद सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आस्था अग्निहोत्री और सचिन शर्मा की हुई सगाई। हालांकि अभी तक शादी की तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन दोनों के रिश्ते की चर्चा काफी समय से थी।

जानें कौन है IAS सचिन शर्मा
आपको बता दें कि IAS सचिन शर्मा हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी हैं और 2022 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं। वे वर्तमान में ऊना जिले के अंब में SDM के पद पर तैनात हैं। सचिन ने UPSC की परीक्षा पहली बार में 233वीं रैंक के साथ पास की, जो उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।

सचिन की पढ़ाई गुरुग्राम के सेक्टर-14 के DAV स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया। बीटेक के बाद उन्होंने एक निजी कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन UPSC की तैयारी के लिए उन्होंने दिन-रात 16 से 18 घंटे तक कड़ी मेहनत की और अपनी मंजिल हासिल की।
सचिन के पिता सुनील दत्त हरियाणा पुलिस से रिटायर इंस्पेक्टर हैं। सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। अब हिमाचल प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी के रूप में वे अंब में SDM के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। डॉ. आस्था और सचिन का यह रिश्ता दोनों परिवारों के लिए गर्व और खुशियों भरा अवसर है।
विज्ञापन
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन