रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : खटीमा में कट्टे में मिला विवाहित महिला का शव क्षेत्र में सनसनी।
Laxman Singh Bisht
खटीमा में कट्टे में मिला विवाहित महिला का शव क्षेत्र में सनसनी।
8 महीने पहले हुई थी शादी।मामले की जांच में जुटी पुलिस
उद्यम सिंह नगर जिले के खटीमा मंडी समिति के पीछे झाड़ियों पर एक महिला का शव कट्टे में मिलने से सनसनी फैल गई है ।ग्रामीणों की सूचना पर खटीमा कोतवाली ने घटना स्थल से महिला का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला घर से लापता थी, जिसके बाद उसका शव मिला है।सूचना पर एडिशनल एसपी उत्तम सिंह नेगी ने घटना स्थल पहुंच कर मामले में जानकारी ली। घटना शनिवार देर रात की है। शव के सड़ने की वजह से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला की शिनाख्त निवासी पकड़िया के रूप में हुई है।मृतक महिला की शादी आठ माह पूर्व उत्तर प्रदेश के बरेली से हुई थी।चार दिन से लापता महिला का मंडी समिति खटीमा के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे के भीतर पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया. खेतलसंडा खाम के ग्रामीणों ने मंडी समिति के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। खटीमा कोतवाली एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर मृत महिला की शिनाख्त पकड़िया निवासी (उम्र 25) के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता व माता ने शव की शिनाख्त की है। मृतका के परिजनों ने बताया उनकी बेटी चार दिन से घर से लापता थी।उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का विवाह आठ माह पूर्व शाहजहांपुर रोड बरेली निवासी एक युवक से हुआ था। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री करवाचौथ पर अपने ससुराल गई थी, जो भैयादूज पर मायके आई थी। मामले मे पुलिस ससुराल पक्ष समेत मायके वालों से गहनता से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*