रिपोर्ट : साहबराम : New Expressway: दिल्ली-नोएडा से जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, यहां बनेगा 30 KM लंबा एक्सप्रेसवे
Laxman Singh Bisht
New Expressway: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली-NCR को जल्द ही 30 किलोमीटर के एक नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है। इस एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा सीधे जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट हो सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से काम किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित एक्सप्रेसवे मौजूदा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ चलेगा। यह एक्सप्रेसवे पुष्टा रोड को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे दोनों से जोड़ेगा। जिससे जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सफर करने में सुविधा होगी।
खबरों की मानें, तो इस पहल का प्रस्ताव सबसे पहले गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने रखा था और अब इसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी समर्थन मिला है। खास बात यह है कि अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्रोजेक्ट के लिए वित्त की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे वित्तीय बाधाओं के कारण निर्माण में देरी नहीं होगी।
जल्द शुरू होगा जेवर का एयरपोर्ट
वहीं जेवर का एयरपोर्ट जल्द ही खुलने वाला है। यह एशिया के सबसे बड़े विमानन केंद्रों में से एक बनने की उम्मीद है। इसके शुरू होने से इस क्षेत्र में यात्री और माल ढुलाई में तेज़ी आएगी। जिससे मज़बूत सड़क संपर्क सर्वोच्च प्राथमिकता बन जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक्सप्रेसवे न केवल हवाई अड्डे की यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट और व्यावसायिक स्तर भी काफी बेहतर बनाएगा।
एक बार पूरा होने के बाद 30 किमी जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय गतिशीलता को बदल देगा, जिससे दिल्ली एनसीआर में लाखों लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:मूसलाधार बारिश में आशा ने वाहन मे सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा बच्चा की बचाई जान। सेल्पेडू के केलानी तोक से 3 किलोमीटर पैदल चल सड़क तक पहुंचाया गया गर्भवती महिला को।
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।