रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े बीच सड़क में कॉलेज जा रही छात्रा की गला काटकर की हत्या।
Laxman Singh Bisht
बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े बीच सड़क में कॉलेज जा रही छात्रा की गला काटकर की हत्या।
गोपालपुर क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने छात्रा का गला काटकर वारदात को दिया अंजाम ।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, जबकि इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में आज सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव के पास कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है।मृतक छात्रा की पहचान 19 वर्षीय सिया गुलेरिया के रूप में हुई है, जो जोगिंद्र कुमार की पुत्री थी और नैण गांव (डाकघर गोपालपुर) की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, सिया हर रोज की तरह सोमवार सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी जान ले ली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने छात्रा का रास्ता रोका। इनमें से एक युवक ने हुड पहना हुआ था। हमलावरों ने बिना किसी हिचकिचाहट के तेजधार हथियार से छात्रा की गर्दन पर वार किया और उसका गला काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते हीसरकाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस फिलहाल आसपास के रास्तों की नाकाबंदी कर रही है और संदिग्धों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।एसपी मंडी, विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर संभावित एंगल से इस हत्याकांड की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्होंने सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह के अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।