रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : ऋषिकेश: काले ढाल में हरियाणा के पर्यटकों को नग्न कर पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
ऋषिकेश: काले ढाल में हरियाणा के पर्यटकों को नग्न कर पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार । अन्य की तलाश जारी

मारपीट करना पड़ा भारी काली की ढाल पर हरियाणा के पर्यटकों के साथ की गई थी मारपीट दो आरोपी गिरफ्तार।

ऋषिकेश में काले की ढाल पर हरियाणा के पर्यटकों के साथ बीच सड़क मे नग्न कर मारपीट, जानलेवा हमले और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पर्यटकों की तहरीर पर पुलिस ने पांच हमलावरो के खिलाफ नामजद और अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि 20 मई को हरियाणा के जनपद कैथल के रहने वाले सतवीर सिंह अपने साथियों सोनू, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार और विक्रम सिंह के साथ कार से ऋषिकेश घूमने आ रहे थे। काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई किसी गलतफहमी के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पर्यटकों के साथ बुरी तरह मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। उपद्रवियों ने पर्यटकों के वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित सतवीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर दो नामजद आरोपियों को दबोच लिया। जिनके नाम अशोक थापा और नरेश कश्यप निवासी गली नंबर 2 काले की ढाल ऋषिकेश है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है। मारपीट का यह वीडियो पूरी सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
विज्ञापन
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।