रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा मे 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच नशा तस्कर गिरफ्तार। एसओजी व पुलिस की कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
बनबसा मे 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच नशा तस्कर गिरफ्तार। एसओजी व पुलिस की कार्यवाही

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर नशे के खिलाफ चंपावत पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। एसओजी व बनबसा पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ 05 नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है।एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर कल 01 जून 2026 को सीओ टनकपुर निहारीका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बहद शारदा नदी के किनारे चेकिंग/ के दौरान 05 अभियुक्तो को 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया हैगिरफ्तार अभियुक्त मे राजेश बाल्मीकि पुत्र स्व0 राम भरोसे निवासी मीना बाजार नई बस्ती थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 50 वर्ष,रोहित राणा पुत्र जोगेन्द्र सिंह राणा निवासी वार्ड न0-6 मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 20 वर्ष,नवीन भट्ट पुत्र चामू सिंह भट्ट निवासी बनगांवा थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर कंजपुर नेपाल उम्र 36 वर्ष,महेन्द्र डगौरा पुत्र पलटा डगौरा निवासी वेद्कोट ओडा न0-08 ग्राम भासी थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्र नगर कंचन नेपाल उम्र 22 वर्ष।,भरत सिंह लौहार पुत्र लाल बहादुर लौहार निवासी सुखला थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर कंचनपुर नेपाल उम्र 37 वर्ष शामिल है।पुलिस ने आरोपियों से 50 ग्राम स्मैक, 03 मोटरसाइकिल जिसमें एक नेपाली नंबर की है।16,200 भारतीय मुद्रा वह 14,100 रुपए नेपाली मुद्रा,06 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस टीम सुरेंद्र कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा , कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी, एसआई प्रकाश भट्ट ,एसआई निर्मल सिंह लटवाल, एएसआई गणेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी , कांस्टेबल ललित चौधरी ,कुलदीप सिंह ,सूरज कुमार ,नासिर हुसैन , उमेश राज ,विक्रम बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*