रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:साइबर जाल में फंसाकर युवक को मौत की ओर धकेलने वाले मध्य प्रदेश के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
Laxman Singh Bisht
साइबर जाल में फंसाकर युवक को मौत की ओर धकेलने वाले मध्य प्रदेश के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

शक्ति वर्धक दवाइयों का झांसा देकर युवक को ब्लैकमेल करने, 1.87 लाख रुपए की साइबर ठगी करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने वाले गिरोह के 02 आरोपियों को बनबसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दिनांक 24.05.2026 को दुर्जन लाल द्वारा थाना बनबसा में लिखित तहरीर देते हुए बताया गया कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके पुत्र को यौन शक्ति वर्धक दवाइयों का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया गया। इसके पश्चात उसकी अश्लील तस्वीरें/सामग्री प्राप्त कर उसे ब्लैकमेल किया गया तथा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा था। साथ ही धोखाधड़ी कर विभिन्न माध्यमों से कुल ₹1,87,000 की धनराशि भी ठग ली गई। तहरीर के आधार पर थाना बनबसा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी चंपावत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु थानाध्यक्ष बनबसा को निर्देशित किया गया। एचपी चंपावत के निर्देश पर आज 01 जून 2026 को सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं थाना अध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन तथा संदिग्धों की तलाश करते हुए धनुषपुल से सोनियानाला मार्ग के पास दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 108/308(2) /61(2) BNS (उद्वापन, आत्महत्या के लिए उकसाना व आपराधिक षंडयत्र ) की बडौत्तरी की गयी। मामले में बनबसा पुलिस ने महेन्द्र सिंह चितौडिया पुत्र गोपाल मोंगिया, निवासी धर्मपुरा, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश,शिवा सिंह चितौडिया पुत्र महेन्द्र सिंह चितौडिया, निवासी बेन्हाता, शिवपुरी, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है तथा मामले में प्रकाश में आया आरोपी अनिल मोगिया की तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों से 04 अदद आधार कार्ड (विभिन्न पतों सहित)
* 01 अदद ड्राइविंग लाइसेंस
* 01 मोबाइल फोन (Redmi)
* 01 डिब्बा दिव्य चन्द्रप्रभा वटी
* 01 डिब्बी ऑर्थोविन टैबलेट्स
* 01 बड़े डिब्बे के अन्दर 06 डिब्बियों में गोलियाँ व 06 खाली डिब्बियाँ
* 02 अदद आधार कार्ड
* 01 हस्तलिखित टिकटशुदा पत्र
* वाहन संख्या HR 54G-7324 (बुलेरो कैम्पर)
*अल्बम (गोल्डन कलेक्शंस) – जिसमें अश्लील/नग्न फोटो बरामद की है
*चम्पावत पुलिस की अपील*
🔹 सोशल मीडिया अथवा ऑनलाइन माध्यम से किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी निजी फोटो, वीडियो अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
🔹 किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
🔹 लालच, प्रलोभन या झूठे विज्ञापनों के झांसे में आने से बचें तथा सतर्क रहें।
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा
2. उ०नि० नरेश सिंह मेहरा
3. अ०उ०नि० धीरेन्द्र सिंह बिष्ट
4. कानि० 99 विजय शंकर
5. कानि0 16 जगदीश कन्याल
6- कानि0 गिरीश भट्ट (SOG )
7- रि०कानि० 127 मनीष सिंह महरा
8- हे0का 73 संजय शर्मा
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*